आईपीएल के 21वें मैच में पंजाब को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब मैदान पर टॉस करने शिखर धवन के स्थान पर सैम कुरेन आए। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम ने इससे पहले मुकाबले में भी आखिरी कुछ मिनटों में पंजाब की कप्तानी की थी, लेकिन फैंस को भरोसा था कि धवन लखनऊ के खिलाफ मैच में उपलब्ध होंगे। उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी।
शिखर धवन, कप्तान पंजाब किंग्स
सैम कुरेन ने बताया कारण
टॉस के वक्त सैम करन ने शिखर धवन के बारे में कहा 'शिखर की इंजरी कितनी गंभीर है, लेकिन उम्मीद है कि वह ज्यादा वक्त तक टीम से दूर नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए बड़ा नुकसान है। करन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। धवन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में सिंकदर रजा की वापसी हुई।
पंजाब के लिए बड़ा झटका
शिखर धवन का न खेलना पंजाब किंग्स के लिए बड़ा झटका है। टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में 2 में जीती है और 2 में उसे हार मिली है। धवन ने हर मैच में अच्छी बल्लेबाजी की है। 4 मैच में उन्होंने 116.50 की औसत और 146.54 की स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए हैं। वह वर्तमान में ऑरेंज कैप होलेडर भी हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन है जो उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ खेली थी।
