IPL 2023 Auction SRH Target Players List: आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें इन खिलाड़ियों पर होंगी

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 20, 2022, 12:08 AM IST

IPL 2023 Auction SRH Target Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पहले से मजबूत स्‍क्‍वाड को और भी मजबूत करना चाहेगी। ये फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों पर नजरें टिकाए हुए हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी
  • कोच्चि में आयोजित होगी आईपीएल 2023 नीलामी
  • सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इन 3 खिलाड़‍ियों पर नजरें रख सकती हैं

IPL 2023 Auction Sunrisers Hyderabad (SRH) Target Players List: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने स्‍क्‍वाड को मजबूत करने पर ध्‍यान देगी। पिछले साल आठवें स्‍थान पर रही ऑरेंज आर्मी इस बार कमाल करके प्‍लेऑफ में पहुंचना चाहेगी। आईपीएल 2023 सीजन के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित होगी। इस बार की नीलामी छोटी होगी और पहले के मुताबिक टीमों के पास उनके पर्स में पैसा भी उतना नहीं बचा है। इसी को नजर में रखते हुए खिलाड़ियों की स्मार्ट खरीद करनी होगी। चलिए जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार किन 3 खिलाड़ियों पर निशाना साध सकती है।

orange army

सनराइजर्स हैदराबाद

1) निकोलस पूरन - वेस्‍टइंडीज के पूर्व कप्‍तान के लिए यह साल अच्‍छा नहीं बीता है, लेकिन फिर भी उनकी मांग कम हीं हैं। इस साल उन्‍हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया था, लेकिन फ्रेंचाइजी पहले भी अपने खिलाड़‍ियों को दोबारा खरीद चुकी है। पूरन ने टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद शानदार प्रदर्शन किया और अबुधाबी टी10 लीग में प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। हो सकता है कि ऑरेंज आर्मी एक बार फिर अपने जाबांज खिलाड़ी को खरीदने में दिलचस्‍पी दिखाए।

End of Feed