ऑस्ट्रेलिया के 6 फुट 6 इंच लंबे खिलाड़ी पर हुई करोड़ों की बारिश, मुंबई की पलटन में हुए शामिल

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 23, 2022, 03:52 PM IST

Cameron Green in Mumbai Indians: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियन्स ने 17.5 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपने खेमे में शामिल किया है।

कोच्चि: ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आईपीएल 2023 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने अपने दल में 17.5 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपने दल में शामिल किया है। ग्रीन 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे थे उन्हें लगभग आठ गुना ज्यादी कीमत हासिल हुई। 23 साल के 6 फुट 6 इंचे लंबे इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ टी20 विश्वकप से पहले भारत दौरे पर टी20 डेब्यू किया था और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। ऐसे में उन्हें आनन-फानन में जोश इंग्लिस से चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में जगह मिली थी।

cameron-green

कैमरन ग्रीन

ऐसा रहा है ग्रीन का टी20 करियर

कैमरन ग्रीन ने अबतक खेले 8 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 17.37 के औसत और 173.75 के स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन रहा है। भारत दौरे पर उन्होंने बतौर ओपनर धमाकेदार प्रदर्शन के साथ शुरुआत की थी। भारत में खेले अपने पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने 19 गेंद में अर्धशतक जड़ा था और भारत के खिलाफ सबसे तेज टी20 अर्धशतक जड़ने वाले कंगारू गेंदबाज बने थे।

भारत दौरे पर किया था धमाल

करियर में उन्होंने अबतक कुल 21 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें 16.33 के औसत और 137.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं। भारतीय सरजमीं पर पहली बार खेलते हुए किया गया उनका टी20 प्रदर्शन आईपीएल नीलामी में उन्हें मिली मोटी कीमत का आधार बना।

End of Feed