TATA IPL 2023, Arjun Tendulkar IPL debut: आईपीएल का रोमांच हर किसी के सिर चढकर बोल रहा है। वहीं, दूसरी ओर आईपीएल में नए खिलाड़ियों के डेब्यू करने का सिलसिला जारी है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लाल अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से आईपीएल में डेब्यू करने को लेकर बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे, जो रविवार को खत्म हुआ। ऑलराउंडर अर्जुन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू कैप दिया। उनको अरशद खान की जगह टीम में शामिल किया गया।
अर्जुन तेंदुलकर को कैप पहनाते हुए रोहित शर्मा। (फोटो - मुंबई इंडियंस के ट्विटर से)
तीन साल से कर रहे थे इंतजार
घरेलू क्रिकेट में कहर बरपाने वाले 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने रविवार को कोलकाता के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया। हालांकि, इस डेब्यू को लेकर उनको तीन साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने 2021 को हुए आईपीएल ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा था। इसके बाद ने लगातार नेट पर पसीना बहा रहे थे, लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिल रहा था।
🎥 A special occasion 👏 👏That moment when Arjun Tendulkar received his @mipaltan cap from @ImRo45 👍 👍Follow the… t.co/tlD0waub4G
— ANI (@ANI) Apr 16, 2023
गुजरात के कारण बढ़ा था अर्जुन का 10 लाख रुपए
ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का पिछले दिनों कोच्चि में हुए ऑक्शन में डिफेंडिंग चैम्पियन के कारएा 10 लाख रुपए बढ़ा था। ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। ऑक्शन में गुजरात टीम ने अर्जुन पर रुचि दिखाई और बोली लगाई। मुंबई किसी भी हार में अर्जुन को छोड़ना नहीं चाहती थी। इसके चलते मुंबई ने भी बोली लगाई और 30 लाख रुपए में अर्जुन दोबारा मुंबई की टीम में शामिल हो गए।
IPL debut ✅Opening the bowling ✅Say hello to Arjun Tendulkar 👋Go well 👍 👍Follow the match ▶️… t.co/mPFyWIAz81
— ANI (@ANI) Apr 16, 2023
घरेलू क्रिकेट में रहा है अच्छा प्रदर्शन
मुंबई के अर्जुन तेंदुलकर का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है। वे पहले मुंबई टीम से खेलते थे, लेकिन पिछले सीजन में गोवा की टीम से खेलने उतरे थे। उन्होंने 7 फर्स्ट क्लास मैच में 17 विकेट और 223 रन बना चुके हैं। इसी तरह 7 लिस्ट-ए में मैच में 8 विकेट और 25 रन बनाए हैं। वहीं, 9 टी20 मैच में 12 विकेट और 20 रन बना चुके हैं।
