बेंगलुरू: आईपीएल 2023 में शनिवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कप्तान फॉफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 42 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल मार्श की गेंद पर डुप्लेसी ने शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट खेला लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी पारी का अंत हो गया।
अमन खान एक हाथ से फॉफ डुप्लेसी का कैच लपकते हुए(साभार Jio Cinema Screen Grab)
A Brilliant Catch! 👌Aman Khan with a one-handed catch to dismiss the #RCB captain Faf du Plessis 👏👏Mitchell Mar… t.co/F15xJvHCaK
— ANI (@ANI) Apr 15, 2023
अमान खान ने एक हाथ से लपका कैच
तीस गज के दायरे में खड़े अमन खान ने शॉर्ट लेग की दिशा में भागते हुए तेजी से एक हाथ से डुप्लेसी का कैच लपक लिया। डुप्लेसी ने ऑफ स्टंप की लाइन में आई गेंद को मिड विकेट की दिशा में धकेला था लेकिन गेंद का सही तरीके से बल्ले से संपर्क नहीं हुआ और वो अपना विकेट गंवा बैठे। इस कैच को देखकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खडे़ विराट कोहली भी भौचक्के रह गए। दर्शकों को भी इस अंदाज में डुप्लेसी की पारी के समाप्त होने का यकीन नहीं हुआ।
बेहतरीन फॉर्म में हैं डुप्लेसी
फॉफ डुप्लेसी 16 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और एक छक्का जड़ा। डुप्लेसी आईपीएल 2023 में बेहतरीन फॉर्म में हैं। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले तीन मैच में वो 73, 23 और 79* रन की पारियां खेल चुके हैं। चार मैच की 4 पारियों में डुप्लेसी 65.66 के औसत से 197 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से इस दौरान दो अर्धशतक निकले हैं। जिसमें नाबाद 79* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
