Today in IPL 2023, LSG vs CSK Preview: आज का पहला आईपीएल मैच लखनऊ-चेन्नई के बीच, जानिए इस मैच के बारे में सब कुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2023, 06:00 AM IST

IPL Match Today, LSG vs CSK Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स चोटिल खिलाड़ियों होने के कारण कमजोर पड़ी है और आज यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से सतर्क रहना होगा जो वापसी करने के लिए बेताब है। लखनऊ की टीम सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में 108 रन पर आउट हो गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला
  • लखनऊ सुपर जायंट्स करेगा चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी
  • दोनों टीमें टॉप-3 में जगह के लिए भिड़ेंगी

Today in IPL 2023, LSG vs CSK Match Preview: कप्तान लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के चोटिल होने के कारण कमजोर पड़ी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से सतर्क रहना होगा जो वापसी करने के लिए बेताब है। लखनऊ की टीम सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 127 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में 108 रन पर आउट हो गई थी।

IPL 2023, LSG vs CSK Match Preview

लखनऊ बनाम चेन्नई मैच प्रिव्यू

राहुल आरसीबी के खिलाफ इस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी दाहिनी जांघ में चोट लगी है। उनादकट रविवार को नेट्स पर गेंदबाजी करते समय फिसलकर चोटिल हो गए थे। इन दोनों खिलाड़ियों की चोट की गंभीरता का अभी तक पता नहीं चला है लेकिन राहुल आरसीबी के खिलाफ 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। उन्होंने तीन गेंदों का सामना किया लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल पाए थे। उनका चेन्नई के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध है।

End of Feed