Today in IPL 2023, KKR vs RR Preview: आज होगा कोलकाता-राजस्थान का आमना-सामना, जानिए मैच से जुड़ी सभी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2023, 06:30 PM IST

Today's IPL match, KKR vs RR Preview: इंडियन प्रीमियर लीग-2023 में आज अंक तालिका में पांचवें और छठे पायदान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर भिड़ंत होगी। दोनों टीमों ने अबतक खेले 11 मैच में से 5 में जीत और 6 में हार दर्ज की है। ऐसे में प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अंतिम तीन मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

कोलकाता: पिछले कुछ मैचों में अच्छे प्रदर्शन से प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम गुरुवार को संघर्षरत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।

KKR vs RR Match Preview IPL 2023

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, मैच प्रीव्यू आईपीएल 2023

करो या मरो की स्थिति में केकेआर कर रही है शानदार प्रदर्शन

दो बार के चैंपियन केकेआर ने करो या मरो की स्थिति में पहुंचने के बाद शानदार प्रदर्शन किया तथा सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम गेंद तक पहुंचे पिछले दोनों मैचों में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। इन दोनों मैचों में जीत से केकेआर का न सिर्फ मनोबल बढ़ा बल्कि वह अंक तालिका में आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गया। अभी केकेआर और राजस्थान रॉयल्स सहित चार टीमों के समान 10 अंक हैं।

End of Feed