Today's IPL match, KKR vs LSG Preview: आज का दूसरा मुकाबला कोलकाता-लखनऊ के बीच, यहां पढ़िए मैच की खास जानकारियां

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2023, 07:30 AM IST

IPL 2023 Today's Match, KKR vs LSG Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग में आज का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में रफ्तार भरना चाहेंगी। जानिए इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज का दूसरा मैच
  • कोलकाता का मुकाबला लखनऊ की टीम से होगा
  • ईडन गार्डन्स पर प्लेऑफ में पहुंचने की रेस

IPL match Today, KKR vs LSG Preview: फुटबॉल की स्थानीय दिग्गज टीम मोहन बागान के रंग की जर्सी पहनकर ईडन गार्डन्स पर उतरने के लिए तैयार लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम शनिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ जीत दर्ज करके लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी। केकेआर के लिए यह सत्र अच्छा नहीं रहा है और उसकी टीम विजयी संयोजन तैयार करने में नाकाम रही है। इसका परिणाम यह रहा कि उसे अभी तक 13 मैचों में से सात में हार का सामना करना पड़ा और इनमें से चार मैच उसने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर गंवाए।

IPL 2023, KKR vs LSG Preview Today match

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच प्रिव्यू (AP)

केकेआर के बल्लेबाज अब भी लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं जबकि उसके तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभव की कमी साफ नजर आती है। इसके अलावा उसका क्षेत्ररक्षण भी दोयम दर्जे का रहा है। रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन से केकेआर की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अभी समाप्त नहीं हुई है। जिस तरह के समीकरण बन रहे हैं उसमें चार टीम 14 अंकों के साथ अपने अभियान का समापन कर सकती हैं और ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी।

End of Feed