IPL 2023: रुड़की के आकाश मढ़वाल ने रचा इतिहास, तोड़ा आईपीएल का सबसे बड़ा गेंदबाजी रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 25, 2023, 12:00 AM IST

उत्तराखंड़ के 28 साल के तेज गेंदबाज आकाश मढ़वाल एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और हार के बीच ढाल बन गए। वो अनिल कुंबले के साथ साझा रूप से आईपीएल इतिहास में एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए।

चेन्नई: मुंबई इंडियन्स की ओर से खेल रहे उत्तराखंड के लाल आकाश मढ़वाल ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बल पर लखनऊ का एक बार फिर आईपीएल खिताब का सपना तोड़ दिया। मढ़वाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कहर बरपाते हुए 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट झटके और आईपीएल इतिहास में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Akash Madhwal

आकाश मढ़वाल(साभार IPL/BCCI)

नॉकआउट दौर में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

End of Feed