IPL 2023: 20 साल के इस लड़के को Dhoni की CSK में मिली जगह, जानिए कौन हैं Rajvardhan Hangargekar

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 31, 2023, 08:13 PM IST

Who is Rajvardhan Hangargekar: ​​मूल रूप से महाराष्ट्र के तुलजापुर के रहने वाले राज्यवर्धन सीएसके से पहले इंडिया की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं और वह मुख्य रूप से बॉलर (राइट आर्म मीडियम) हैं।

Who is Rajvardhan Hangargekar: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन में राज्यवर्धन हंगरगेकर को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में जगह मिली है। शुक्रवार (31 मार्च, 2023) को क्रिकेट के मिनी-कुंभ कहे जाने वाले आईपीएल के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस टीम के खिलाफ सीएसके से अपना आईपीएल डेब्यू किया।

Who is Rajvardhan Hangargekar, IPL 2023, MS Dhoni, CSK

IPL 2023: राज्यवर्धन हंगरगरकर मूलरूप से महाराष्ट्र के तुलजापुर के रहने वाले हैं। (फाइल)

फिलहाल वह 20 साल के हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र के तुलजापुर के रहने वाले राज्यवर्धन सीएसके से पहले इंडिया की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं और वह मुख्य रूप से बॉलर (राइट आर्म मीडियम) हैं। साल 2022 में हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान हंगरगेकर को सीएसके ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइस महज 30 लाख रुपए था।

End of Feed