BCCI के खिलाफ इंजमाम ने उगला जहर, क्रिकेट बोर्ड्स से की एकजुट होने की मांग

Inzmam Ul Haq: चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में क्या पाकिस्तान के साथ कोई भेदभाव हुआ क्योंकि कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के रवैय्ये पर सवाल खड़े किए थे। अब इस कड़ी में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और क्रिकेट बोर्ड्स को बीसीसीआई के खिलाफ उतरने को कहा है।

Inzmam Ul Haq: पाकिस्तान को 29 साल बाद आईसीसी इवेंट की मेजबानी मिली है। 19 मार्च से शुरू हुए इस मिनी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। लेकिन पहला सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुँच जाता है, तो फ़ाइनल भी पाकिस्तान बाहर खेला जाएगा।

inzmam ul haq on bcci

भारत और पाकिस्तान (साभार-PCB)

इस टूर्नामेंट की मेजबानी भले ही पाकिस्तान कर रहा है, लेकिन टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेल रही है। कुछ क्रिकेटरों ने इसे भारतीय टीम के लिए फायदेमंद भी करार दिया है। उनका मानना है कि बाकी टीमों को ट्रैवल करना पड़ रहा है, जबकि इंडिया इससे बची हुई है। एक तरह से देखा जाए तो वर्ल्ड क्रिकेट में बीसीसीआई का दबदबा नजर आता है। इस पूरे मसले पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने सवाल खड़े किए हैं।

End of Feed