ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को लगा करारा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ धाकड़ प्लेयर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्ऱॉफी 2025 के लिए टीम के ऐलान से पहले ही करारा झटका लगा है। चोटिल सैम अय्यूब चोट की वजह से टू्र्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टखने की चोट के कारण युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है जिसके लिए वह लंदन में उपचार करा रहे हैं। सईम को इस महीने के शुरु में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन टखने में फ्रैक्चर हो गया था।

Saim Ayub

सैम अयूब

नहीं उठाएंगे अयूब को लेकर जोखिम

नकवी ने पत्रकारों से कहा कि सईम के भविष्य को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा और वह व्यक्तिगत रूप से उनके ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। नकवी ने कहा,'मैं हर रोज उनके डॉक्टरों से बातचीत कर रहा हूं और अगले कुछ दिनों में उनके टखने का प्लास्टर हट जाएगा। लेकिन उनके पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा और हम सिर्फ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके भविष्य के करियर को जोखिम में नहीं डालने जा रहे हैं। वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं और हम उन्हें पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं, चाहे जितना भी समय लगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी प्रगति पर नजर रख रहा हूं।'

End of Feed