Rishabh Pant Injury Update: क्या दोबारा बल्लेबाजी करेंगे ऋषभ पंत? बीसीसीआई ने चोट पर जारी किया नया अपडेट

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए घायल होने वाले ऋषभ पंत चोटिल होने के बावजूद मैदान पर दोबारा बल्लेबाजी करने उतरेंगे या नहीं बीसीसीआई ने नया अपडेट इस बारे में जारी किया है।

Rishabh Pant Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि वो अपने पैर पर वजन भी नहीं ले पा रहे थे। ऐसे में उन्हें रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला करना पड़ा। पंत को मैदान से बाहर सहारा लेकर जाने में भी दिक्कत हो रही थी ऐसे में ग्राउंड पर उपलब्ध मेडिकल कार्ट की मदद से उन्हें मेडिकल रूम तक ले जाया गया। पंत जब मैदान से बाहर गए वो 37 (48) रन बनाकर नाबाद थे और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 212 रन था।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (फोटो क्रेडिट AP)

विकेटकीपिंग नहीं करेंगे पंत

ऐसे में बीसीसीआई ने पहले दिन मैच के बाद पंत की चोट पर अपडेट जारी करते हुए कहा था कि उन्हे स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। गुरुवार को बीसीसीआई ने एक बार फिर अपडेट जारी किया और बताया, मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन चोटिल होने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब इस मैच में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह अब ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

End of Feed