मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने वाली गुजराज जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी बगैर कोई रन बनाए टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनके टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाने की पुष्टि गुरुवार को हुई। उनकी जगह विराट कोहली की फैन लौरा वुलवर्ट टीम में जगह लेंगी। मूनी की गैर मौजूदगी में गुजरात की कमान संभाल रहीं स्नेह राणा आगे भी टीम की कप्तान बनी रहेंगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर टीम की उपकप्तान होंगी।
विराट कोहली और लौरा वॉलवर्ट(साभार Laura-Wolvaardt)
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हुई थीं चोटिल
मूनी के चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने के बारे में आधिकारिक तौर पुष्टि करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने जारी किए बयान में कहा, 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पहले मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पिंडली में खिंचाव का सामना करना पड़ा था। हालांकि मूनी इसके बाद ट्रेनिंग पर लौट आईं थीं लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में 4-6 सप्ताह का समय लगने की उम्मीद है।
दूर रहकर भी टीम की करती रहूंगी समर्थन
बेथ मूनी ने चोट की वजह से टूर्नामेंट से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बाहर होने के बाद कहा, 'मैं अडानी गुजरात जाइंट्स के साथ डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में शिरकत करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से चोटें खेलों का हिस्सा हैं और मुझे इस सीजन के शेष भाग में हिस्सा नहीं ले पाने की कमी खलेगी। हालांकि मैं टीम से दूर रहते हुए भी उसके प्रदर्शन पर पैनी निगाह रखूंगी और उसका पुरोजर समर्थन करूंगी। मैं बाकी सीजन के लिए मैदान से दूर रहूंगी लेकिन मजबूत वापसी करने के लिए उस्ताहित हूं। मेरी अगले सीजन धमाकेदार वापसी की भूख बनी रहेगी। फिलहाल मेरी ओर से बाकी बचे सीजन के लिए गुजरात जायंट्स टीम को शुभकामनाएं।
वोलवर्ट को बेसब्री से है टीम से जुड़ने का इंतजार
वोल्वर्ट ने कहा, 'मैं गुजरात जायंट्स में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए यह एक अविश्वसनीय अवसर है और मुझे डब्ल्यूपीएल में खेलने का मौका देने के लिए बहुत आभारी हूं। मैं टीम से मिलने के लिए उत्सुक हूं, मैं इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
