LIVEINDW vs THAIW, लाइव स्कोर: भारत ने थाईलैंड को दिया 160 रन का लक्ष्य
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: एशिया कप के ग्रुप ए में आज भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ कर लिया है। थाईलैंड के लिए यह दूसरा मुकाबला है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले हरमन की सेना जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।

INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: भारत ने थाईलैंड को दिया 160 रन का लक्ष्य
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: एशिया कप में आज 7 बार की चैंपियन भारत का मुकाबला थाईलैंड से हो रहा है जहां थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा है।
भारत की ओर से प्रतिका रावल ने अपना टी20 डेब्यू किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। मंधाना 19 रन बनाकर रन आउट हुईं, लेकिन शेफाली ने दूसरे छोर से लगातार तेज बल्लेबाजी करनी जारी रखी। नतीजा 26 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से उसने अपना अर्धशतक पूरा किया। शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए प्रतिका के साथ 53 रन की साझेदारी की।
हंड्रेड पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड
ऑनपेपर भले ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन इस फॉर्मेट में कोई भी कभी भी किसी टीम को हरा सकता है। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में हंड्रेंड पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है। 2018 और 2022 में हुए मुकाबलों में भारत ने थाईलैंड को हराया था।
भारत और थाईलैंड की प्लेइंग इलेवन-
भारत प्लेइंग इलेवन- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।।
थाईलैंड प्लेइंग इलेवन- नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चन्थम, नरूमोल चाईवाई, फन्निता माया, चनिदा सुत्थिरुआंग, सुलेपॉर्न लाओमी, ओननिचा कामचोम्फू, थिपाचा पुथावोंग, सुनीदा चतुरोंगरत्तना, अपिसरा सुवानचोनराठी, चयानिसा फेंगपैन।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: 64 रन बनाकर आउट हुईं शेफाली
शेफाली वर्मा 64 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने ये रन 36 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से बनाए। यह भारत का चौथा विकेट था जो 112 के स्कोर पर गिरा।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: शेफाली वर्मा का अर्धशतक
शेफाली वर्मा ने 26 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने प्रतिका के साथ दूसरे विकेट के लिए 53(36) रन की साझेदारी की।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: 38 के स्कोर पर लगा भारत को पहला झटका
38 रन के स्कोर पर भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। मंधाना 10 गेंद में 19 रन बनाकर रन आउट हुईं।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर:भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है। मंधाना और शेफाली ने पारी की शुरुआत की है।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: स्थायी कप्तान के बिना थाईलैंड
थाईलैंड की कार्यवाहक कप्तान थिपाट्चा पुथावोंग ने रविवार को यहां महिला टी20 एशिया कप ग्रुप ए मैच में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने प्रतिका रावल को पदार्पण कराया है। थाईलैंड ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में हांगकांग को छह रन से शिकस्त दी थी।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: टॉस हारने के बाद क्या बोलीं हरमन
हमने पहले गेंदबाजी करने के बारे में भी सोचा था, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। आज प्रतिका अपना डेब्यू कर रही हैं क्योंकि जेमी टीम में नहीं हैं। हमारा मकसद अच्छा क्रिकेट खेलना है। हमने आक्रामक खेलने की बात की है और यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: प्रतिका रावल का टी20 डेब्यू
प्रतिका रावल ने अपना टी20 डेब्यू कर लिया। उन्हें हरमनप्रीत कौर ने डेब्यू कैप सौंपी। रावल को जेमिमा की जगह टीम में शामिल किया गया है।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
ऑनपेपर भले ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन इस फॉर्मेट में कोई भी कभी भी किसी टीम को हरा सकता है। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में हंड्रेंड पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है। 2018 और 2022 में हुए मुकाबलों में भारत ने थाईलैंड को हराया था।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: कब शुरू होगा मुकाबला
भारत और थाईलैंड के बीच एशिया कप का यह मुकाबला शाम 8 बजे से शुरू होगा जबकि इसका टॉस 7.30 बजे होगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जेमिमा रॉड्रिग्स के बिना उतरेगी।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला
एशिया कप के ग्रुप ए में आज भारत का सामना थाईलैंड से होने वाला है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम चौथी बार इस फॉर्मेट में भिड़ने वाली है। अब तक हुए 3 मुकाबलों में भारत की जीत का प्रतिशत हंड्रेड है।