Who Won The Toss Today, INDW vs UAEW, India Womens Team vs Bangladesh Womens Team Toss Live: महिला एशिया कप 2024 (Womens Asia Cup 2024) में आज (26 जुलाई 2024) भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश महिला टीम से होगा। यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएगी। वहीं, हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। लीग मुकाबले में टीम इंडिया को 3 मुकाबले में से तीन मैचों में जीत मिली है। वहीं, बांग्लादेश की टीम को 3 मुकाबले में से दो मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया 6 अंक के साथ अपने ग्रुप में पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि बांग्लादेश की टीम 4 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।
महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। (फोटो- Asian Cricket Council X)
दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम टॉस टाइम (INDW vs BANW Match Toss Time)
- 1:30 PM
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम स्टेडियम (INDW vs BANW Match Venue)
- रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला
भारतीय महिला की प्लेइंग-11 (India Playing-11)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह।
बांग्लादेश महिला टीम की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)
निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, रुमाना अहमद, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, राबेया खान, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, जहांआरा आलम, मारुफा अख्तर।
भारत का स्क्वॉड (India Squads)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, सजाना सजीवन।
बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातुन, शोरिफा खातुन, रितु मोनी, रुबिया हैदर झेलिक, सुल्ताना खातुन, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, रबेया खान, रूमाना अहमद, मारूफा अख्तर, सबिकुन नाहर जेस्मिन।
