इस दिन होगा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का चयन, ये पूर्व दिग्गज है रेस में सबसे आगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 28, 2023, 10:51 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच पद की दौड़ में घरेलू क्रिकेट के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी अमोल मजूमदार सबसे आगे चल रहे हैं। 30 जून को होंगे हेड कोच पद के लिए साक्षात्कार।

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच पद के लिए शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों में अमोल मजूमदार और तुषार अरोठे शामिल हैं जिनका 30 जून को साक्षात्कार लिया जायेगा। अरोठे बीते समय में भारतीय टीम को कोचिंग दे चुके हैं जबकि मजूमदार इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के कोच रह चुके हैं और बड़ौदा का कोच बनने के लिए उनकी बातचीत चल रही है। पता चला है कि इंग्लैंड के जॉन लुईस ने भी इस पद के लिये आवेदन दिया है जो डरहम के पूर्व कोच रह चुके हैं। अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) मुंबई में साक्षात्कार लेगी।

Amol Mazumdar

अमोल मजूमदार (साभार IPL)

पोवार को बर्खास्त करने के बाद से खाली है पद

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'साक्षात्कार शुक्रवार को लिये जायेंगे।' हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम दिसंबर से मुख्य कोच के बिना है जब रमेश पोवार को इस पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप के दौरान बल्लेबाजी कोच ऋषिकेश कानिटकर ने टीम की जिम्मेदारी संभाली थी। एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि तुषार को वापस लाना अच्छा विकल्प होगा। टीम को ऐसे कोच की जरूरत है जिसके पास नये आइडिया हों। अमोल जैसा कोच उन्हें आगे ले जाने के लिए सही होगा।'

End of Feed