IND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी पहनकर खेला मैच

India Women vs Sri Lanka Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रविवार 27 अप्रैल को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली बांह की पट्टियां पहने नजर आईं।

कोलंबो, 27 अप्रैल 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के पहले मैच के दौरान काले पट्टे (ब्लैक आर्मबैंड) पहनकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। 22 अप्रैल को हुए इस नृशंस हमले में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर 26 लोगों की जान ले ली थी। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने ली है।

indian womn team

भारतीय महिला टीम (फोटो- AP)

क्रिकेट जगत ने दिखाई एकजुटता

इस हमले के बाद दुनिया भर के नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी आईपीएल 2025 के 41वें मैच (SRH vs MI) से पहले एक मिनट का मौन रखकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खिलाड़ियों और अंपायरों ने भी काले पट्टे पहने। मैच के दौरान कोई भी फायरवर्क्स या चीयरलीडर्स की मौजूदगी नहीं थी, क्योंकि पूरा क्रिकेट समुदाय देश के इस दुखद घटना के साथ खड़ा नजर आया।

End of Feed