मेरी मां ने गहने बेच दिए थे... भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी क्रांति गौड़ का भावुक बयान

Kranti Gaud On Personal Struggle: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य बनने के बावजूद तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ अपनी जड़ें और माता पिता के बलिदान नहीं भूली है और वह टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके उनके भरोसे पर खरी उतरना चाहती है। उन्होंने भावुक होते हुए पुराने दिनों से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा भी किया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य बनने के बावजूद तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) अपनी जड़ें और माता पिता के बलिदान नहीं भूली है और वह टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके उनके भरोसे पर खरी उतरना चाहती है। मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली गौड़ ने बताया कि एक क्रिकेट किट खरीदने के लिये उनकी मां ने अपने गहने बेच दिये थे।

Indian Women Cricketer Kranti Gaud With Her Parents

अपने माता-पिता के साथ भारतीय महिला क्रिकेटर क्राति गौड़ (मध्य में)- Instagram/KrantiGaud

गौड़ ने जियोस्टार से कहा, "अगर आपका परिवार आपके साथ है तो दूसरे क्या कहते हैं, यह मायने नहीं रखता । ये बाहरी लोग आपकी मदद नहीं करते । मैं अपने परिवार की शुक्रगुजार हूं जो हर कदम पर मेरे साथ रहा क्योंकि समस्यायें बहुत थी। हमेशा पैसे की तंगी रहती थी।"

End of Feed