INDW vs ENGW 1st ODI Highlights: टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को दी 4 विकेट से मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज फतह करने के बाद वनडे सीरीज में भी जीत के साथ शुरुआत की है। साउथैम्पटन में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

Indian Women Cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

साउथैम्पटन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को तीन मैच की वनडे सीरीज के साउथैम्पटन में खेले गए पहले मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 259 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 10 गेंद और 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

मंधाना और रावल ने दी भारत को तेज शुरुआत

जीत के लिए 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और स्मृति रावल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 48 रन जोड़े लेकिन आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर मंधाना 28(24) रन बनाकर लॉरेन बेल की गेंद पर कैच दे बैछीं। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने हरलीन देओल उतरीं। उन्होंने रावल का दूसरे छोर से साथ दिया। दोनों स्कोर को 94 रन तक ले गईं लेकिन 19वें ओवर की पहली गेंद पर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर बोल्ड हो गईं। उन्होंने 36(51) रन बनाए।

End of Feed