IND W vs SA W: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। तीसरे और आखिरी मुकाबले में उसने साउथ अफ्रीका की टीम को 6 विकेट से पटखनी दी। भारत के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य था जिसे उसने स्मृति मंधाने के शानदार 90 रन की पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर ने 42 रन की पारी खेली। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने लॉरा वुल्वार्ट के 61 और तजमिन ब्रिट्स की 38 रन की पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए।
स्मति मंधाना (साभार-BCCI Women)
शतक से चूकी मंधाना
साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना का धमाल लगातार तीसरे मुकाबले में भी देखने को मिला। 216 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी एक बैटर को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी थी और स्मृति मंधाना ने दोनों हाथ से इस चैलेंज को स्वीकार किया। मंधाना शतक से चूक गई। उन्होंने 83 गेंद में 90 रन की पारी खेली।
