ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम में दो भारतीय मूल के खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम सितंबर में भिड़ने वाली है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस स्क्वॉड में दो भारतीय मूल के खिलाड़ी को मौका मिला है। पहला मुकाबला 21 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के बीच 3 मैच की यूथ वनडे सीरीज और दो मैच की टेस्ट यूथ सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआज 21 सितंबर से होने जा रही है। पहले यूथ वनडे सीरीज होगी जबकि उसके बाद दो मैच की यूथ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में भारतीय मूल के दो क्रिकेटरों आर्यन शर्मा और यश देशमुख को मौका मिला है। 15 सदस्यीय इस टीम में आर्यन शर्मा जहां विक्टोरिया के बल्लेबाज हैं, वहीं ऑलराउंडर देशमुख न्यू साउथ वेल्स के उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें टीम में चुना गया है। इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच टिम नीलसन कोचिंग देंगे।

ind vs aus under 19 team

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम (साभार-icc)

इस श्रृंखला की शुरुआत 21, 24 और 26 सितंबर को ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले जाने वाले तीन एकदिवसीय मैचों से होगी। इसके बाद 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक ब्रिस्बेन में और सात से 10 अक्टूबर तक मैकाय में दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। नीलसन की अंडर-19 टीम के कोच के रूप में यह पहली श्रृंखला होगी। वह इससे पहले 2007 से 2011 तक ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं।

End of Feed