Kuldeep Yadav Marriage: एक दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, मसूरी में लिए सात सात फेरे, देखें पहली तस्वीर

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शनिवार 14 मार्च, 2026 को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उनकी शादी में पहुंचे कौन कौन से क्रिकेटर?

मसूरी: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के होटल सेवॉय में हुए निजी समारोह में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ विवाह बंधन में बंध गए। विवाह समारोह में परिवार को करीबी सदस्य ओर दोस्तों ने शिरकत की। विवाह समारोह में टीम इंडिया के कई मौजूदा और पूर्व नामी खिलाड़ियों ने शिरकत की। तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, रिंकू सिंह, पीयूष चावला कुलदीप की शादी में शामिल हुए। कुलदीप की शादी के रीति-रिवाद दो दिन पहले ही शुरू हो गए थे। 12 मार्च को मेहंदी और 13 मार्च को हल्दी का कार्यक्रम था। इसके बाद आज विवाह का मुख्य कार्यक्रम था जहां दोनों जन्म जन्मांतर के लिए हिंदू रीति-रिवाज से एक दूजे के हो गए।

Vanshika and Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव और वंशिका (फोटो क्रेडिट ANI)

बारात में जमकर थिरके चहल और तिलक

कुलदीप की बारात में युजवेंद्र चहल और तिलक वर्मा परिवार के लोगों के साथ जमकर थिरकते नजर आए। कुलदीप की बारात बेहद शानदार अंदाज में निकली। कुलदीप दूल्हा बनकर विंटेज कार में बैठे थे। कार को देहरादून से मसूरी लाया गया था। कुलदीप की शादी में बाबा बागेश्वर भी शामिल हुए। कुलदीप ने बारात के लिए निकलने से पहले उनसे आशीर्वाद दिया। कुलदीप यादव भी अपनी बारात में थिरकते नजर आए। जयमाला के दौरान हुई आतिशबाजी ने सबके दिल जीत लिए। कुलदीप और वंशिका एक दूसरे के हाथ थामे बेहद खुश नजर आ रहे थे।

End of Feed