भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने एशिया कप 2023 में जमकर धमाल मचाया। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट चटकाए और वो 'मैन ऑफ द सीरीज' भी चुने गए। कुलदीप यादव ने अब बागेश्वर धाम पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात की।
कुलदीप यादव बागेश्वर धाम पहुंचे
कुलदीप यादव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे और आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि जब उनका खराब दौर चल रहा था तब उन्होंने बागेश्वर धाम में अर्जी बांधी थी। उसके बाद एशिया कप 2023 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और साथ ही विश्व कप 2023 की टीम में भी उनका चयन हुआ है।
भारतीय क्रिकेट के एकमात्र चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 2023 में भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक 31 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 89 मैचों में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।
