टीम इंडिया का हर विश्व कप में कैसा रहा है प्रदर्शन, 1975 से 2019 तक

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 01:33 PM IST

ICC Men's Cricket World Cup को क्रिकेट विश्व कप के नाम से भी जाना जाता है। यह सबसे पहले इंग्लैंड में साल 1975 में हुआ था, जिसके बाद यह अलग-अलग मुल्कों में रोटेशन (अनौपचारिक) के हिसाब से कराया जाने लगा।

आईसीसी मेन्स क्रिकेट कप 2023 से पहले टीम इंडिया जोश और उत्साह से भरी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी (खबर लिखे जाने तक) भारतीय क्रिकेट टीम लय में है। साथ ही वनडे फॉर्मैट में दूसरे नंबर की टीम भी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार क्रिकेट के महाकुंभ में भारत दुनिया की बाकी टीमों के लिए बड़ा और कड़ा प्रतिद्वंदी साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं कि इससे पहले अपनी टीम इंडिया का कैसा परफॉर्मेंस और सफर रहा है:

icc cricket world cup 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

साल 1975 से 2019 तक 12 वर्ल्ड कप हुए हैं, जिनमें पहला इंग्लैंड में हुआ था और वह वेस्टइंडीज ने जीता था। आगे लगातार दो विश्व कप वहीं हुए और उन्हें क्रमशः कैरेबाई टीम और इंडिया ने जीता था। यहां हम बात कर रहे हैं साल 1983 की...इंडिया ने तब 25 जून को पहले बैटिंग करते हुए 54.4 ओवर्स में 183 रन बनाए थे, जबकि जवाबी पारी में वेस्टइंडीज 52 ओवर्स में महज 140 रन ही बना सकी थी। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 43 रनों से जीता था। यह वह ऐतिहासिक मौका था, जब इंडिया पहली बार चैंपियन बना था और इसी के साथ इतिहास रच गया था। कपिल देव के पास तब टीम इंडिया की कमान थी।

End of Feed