India Dropped Catches: भारत ने नेपाल के खिलाफ पहले 5 ओवर में टपका दिए 3 कैच, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 4, 2023, 05:36 PM IST

India (IND) vs Nepal (NEP), Asia Cup 2023: भारत और नेपाल के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2023 के मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने फैसला तो कर लिया लेकिन भारतीय फील्डर्स ने पावरप्ले में काफी निराश किया। टीम इंडिया ने पहले 5 ओवरों के अंदर नेपाल के तीन कैच गिरा दिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम नेपाल एशिया कप 2023 मैच
  • भारत के फील्डर्स ने किया निराश
  • पहले 5 ओवरों में गिरा दिए तीन कैच

IND (India) vs NEP (Nepal) Match Updates: एशिया कप 2023 में भारत और नेपाल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय फील्डर्स ने शुरुआत में काफी निराश किया। टीम इंडिया की फील्डिंग की पोल खुलती नजर आई। भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरा था और नेपाल जैसी कमजोर टीम के खिलाफ वे पावरप्ले में कुछ विकेट जरूर गिरा सकते थे लेकिन हुआ उल्टा। भारत ने पहले 5 ओवरों में नेपाल के तीन आसान कैच गिरा दिए।

भारत-नेपाल एशिया कप मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल इस एशिया कप की सबसे कमजोर टीम है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन पहले 5 ओवरों में विकेटों की झड़ी लगने के बजाय भारतीय फील्डर्स ने नेपाल के बल्लेबाजों के तीन आसान कैच टपका दिए।

End of Feed