2 महीने में 3 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम की करारी हार, जानें टीम इंडिया ने कब और कैसे किया धोबी पछाड़

India cricket team beat Pakistan: भारत और पाकिस्तान ऐसे दो देश हैं जिनकी टक्कर जब भी क्रिकेट के मैदान पर होती है तो दोनों देशों के फैंस की निगाहें टिकी रहती है। हालांकि पिछले दो महीनो से ये टक्कर केवल एक मजाक बनकर रह गई है क्योंकि पाकिस्तान का भारत के सामने बुरा हाल हो गया है।

India cricket team beat Pakistan: वुमेंस एशिया कप 2024 के अपने पहले ही मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की महिला टीम को 7 विकेट से करारी मात दे दी। इसी के साथ उन्होंने निदा डार की टीम के खिलाफ अपना दबदबा लगातार जारी रखा। ये हार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बेहद चूभने वाली है। पिछले 2 महीने में भारतीय पुरुष और महिला टीम ने मिलाकर पाकिस्तान को 3 बार मात दे दी है। ऐसे में भारत का दबदबा साफ नजर आता है। आइए जानते हैं कि भारत ने कब और कैसे पाकिस्तान का 3 बार शिकार किया है।

india beat pakistan 3 times 2 months

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI/AP/X)

1. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर सेना पस्त

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पहला बड़ा झटका टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दिय़ा था। टीम ने ग्रूप स्टेज के मैच में पाकिस्तान को 6 रनों से मात दे दी थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम केवल 119 रन ही बना पाई थी और ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम एक समय जीत के करीब थी लेकिन बुमराह ने रिजवान का विकेट लेकर बाजी पलट दी और पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed