India World Cup 2023 Schedule, Squad: तीसरी बार खिताबी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, ये हैं टीम के मजबूत और कमजोर पक्ष

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2023, 11:34 PM IST

India Cricket World Cup 2023 Schedule, Squad, Players List (भारत क्रिकेट विश्व कप 2023 शेड्यूल, स्क्वाड, टीम लिस्ट): भारत की मेजबानी में 13वें क्रिकेट विश्व कप का आयोजन 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। जानिए मेजबान टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम, टीम, कमजोर और मजबूत पहलू सहित अन्य जरूरी बातें।

India Cricket World Cup 2023 Schedule, Squad, Players List (भारत क्रिकेट विश्व कप 2023 शेड्यूल, स्क्वाड, टीम लिस्ट): एशिया कप में प्रभावशाली खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम आगामी आईसीसी विश्व कप में आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। टीम पिछले कुछ मैचों में अपनी सभी कमियों को दूर करने में सफल रही है लेकिन अंतिम एकादश तय करते समय मध्यक्रम में किसे मौका मिले इसका पेंच फंसा हुआ है। भारतीय टीम आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अभियान की शुरुआत करेगी।

Indian Cricket Team World Cup Squad Full Schedule

भारतीय क्रिकेट टीम पूरा कार्यक्रम और पूरी टीम

टीम इंडिया के मजबूत पक्ष:

टीम के बल्लेबाजी क्रम को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। यह बल्लेबाजी क्रम 2011 की ऐतिहासिक टीम के बाद से भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा की मौजूदगी इस टीम की बल्लेबाजी को बेहद मजबूत बनाती है। टीम के पास ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे विकल्प भी हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं। इस बल्लेबाजी क्रम की अच्छी बात यह है कि ज्यादातर खिलाड़ियों ने सही समय पर लय हासिल की है और इन सबके पास परिस्थितियों के मुताबिक आक्रामक या रक्षात्मक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। गिल ने पिछले एक साल में 1200 से ज्यादा रन बनाये हैं जबकि राहुल ने फिटनेस हासिल करने के बाद वापसी के बाद पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली।

End of Feed