India Womens vs Australia Women 3rd ODI live streaming: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला नए साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी 2024 को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी और साल की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। हालांकि, तीन वनडे मैचों की सीरीज पर मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमा लिया है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम भारत को 6 विकेट से, जबकि दूसरे मुकाबले में महज 3 रन से मात दी थी। आइए जानते हैं सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Women Twitter)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा महिला वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा? (INDW vs AUSW 3rd ODI Match Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा महिला वनडे मुकाबला 02 जनवरी 2024 को खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा महिला वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा? (INDW vs AUSW 3rd ODI Match Venue)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा महिला वनडे मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा महिला वनडे मैच? (INDW vs AUSW 3rd ODI Match Timing)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा महिला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार हर रोज दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानि 1 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जाने वाले तीसरा महिला वनडे मुकाबला को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (INDW vs AUSW 3rd ODI Live Telecast On TV)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा महिला वनडे मैच को आप स्पोर्ट्स18 चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जाने वाले तीसरा महिला वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (INDW vs AUSW 3rd ODI Match Live Streaming and Telecast)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे महिला वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
