India Women Squad World Cup: हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में ऐसी है वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम

India Women Squad World Cup: 30 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तामी में महिला टीम वर्ल्ड कप के लिए मैदान में उतरेगी।

India Women Squad World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और चीफ सेलेक्टर नीतू डेविड की मौजूदगी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। इस बार महिला वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी। फिटनेस हासिल करने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज प्रतीका रावल ने एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप के लिये भारतीय टीम में जगह बना ली है जबकि आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को मौका नहीं मिल सका है। वनडे विश्व कप 30 सितंबर से भारत में खेला जायेगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत श्रीलंका से भिड़ेगा। हमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को किया गया।

india women Team For ODI World cup.

भारतीय महिला टीम (साभार-X BCCI Women)

अपने 14 वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाली रावल को आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली पर तरजीह दी गई है। चयनकर्ताओं ने 14 सितंबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों के लिये भी टीम का चयन किया है। हरमनप्रीत और मुख्य चयनकर्ता नीतू डेविड ने यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बात की। भारत पर घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का दबाव होगा क्योंकि उसने अब तक कोई विश्व खिताब नहीं जीता है और पूरी संभावना है कि 36 वर्षीय हरमनप्रीत अपना आखिरी एकदिवसीय विश्व कप खेलेंगी।

End of Feed