Women Team India Squad: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, जेमिमा रोड्रिग्स की हुई वापसी

स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला टीम तीन वनडे, तीन टी20 और एक मैच की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। इसके लिए महिला सिलेक्शन कमेटी ने तीनों फॉर्मेट के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। 9 दिसंबर से इस दौरे का आगाज होगा। यहां पढ़ें स्क्वाड और शेड्यूल की पूरी जानकारी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला सिलेक्शन कमेटी ने दिसंबर में साउथ अफ्रीका के आने वाले ऑल-फॉर्मेट टूर के लिए इंडिया की टीम चुन ली है। इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर एक टेस्ट, तीन ODI और तीन T20I मैच खेलेगी। मंधाना की कप्तानी में 9 दिसंबर से भारतीय टीम अपने दौरे का आगाज करेगी।

IND W Team

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान। फोटो- BCCI

चोट की वजह से जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर रहने वाली स्टार बल्लेबाजी जेमिमा रोड्रिग्स की टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को वनडे और टेस्ट से बाहर कर दिया गया, जबकि टी20 सीरीज के लिए रेणुका को स्क्वाड में जगह दी गई है। टेस्ट स्क्वाड में स्नेह राणा को जगह मिली है, जबकि राधा यादव तीनों सीरीज से बाहर हो गई हैं।

End of Feed