प्रतिका की बल्लेबाजी और श्री चरणी की गेंदबाजी से भारत का विजयी आगाज

भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 198 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने 3 मैच की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम किया था।

प्रतिका रावल की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 198 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने एक विकेट खोकर 27.1 ओवर में हासिल कर लिया। प्रतिका रावल ने शानदार 100 रन की पारी खेली जबकि इनफॉर्म शेफाली वर्मा 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। प्रतिका का यह तीसरा वनडे शतक था। प्रतिका और शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए 106(70) रन की साझेदारी की। भारत की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 गेंद में 94 रन की साझेदारी की। भारत का एकमात्र विकेट मंधाना के रुप में गिरा जिन्होंने 34 गेंद में 32 रन की पारी खेली।

india women vs Zimbabwe Women

भारत और जिम्बाब्वे (साभार-X)

इससे पहले श्री चरणी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके जिम्बाब्वे को 197 रन पर समेट दिया। जिम्बाब्वे के लिए बिलव्ड बीजा ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन इसके बावजूद टीम 200 रन के अंदर सिमट गई। श्री चरणी ने 10 ओवर में 23 रन देकर चार विकेट झटककर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने अहम मौकों पर विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे की पारी को झकझोर दिया। क्रांति गौड़ (42 रन देकर तीन विकेट) ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। दोनों ने यहां कोटांबी के बल्लेबाजी के मुफीद विकेट पर जिम्बाब्वे को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

End of Feed