Asia Cup 2023: पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत, मार्च में नए वेन्यू पर होगा फैसला, UAE मेजबानी को तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2023, 10:18 PM IST

Asia Cup 2023, Pakistan hosting controversy: एशिया कप 2023 अब पाकिस्तान में नहीं होगा ये लगभग तय हो चुका है। बहरीन में हुई एसीसी की बैठक में ये साफ हो चुका है कि नए मेजबान देश का चयन मार्च में किया जाएगा और भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान बिल्कुल नहीं जाएगी।

Asia Cup 2023: बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी के बीच शनिवार को बहरीन में हुई पहली औपचारिक मुलाकात के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एशिया कप वनडे टूर्नामेंट के वैकल्पिक स्थल पर फैसला मार्च में करेगी। एशिया कप मेजबानी का अधिकार शुरू में पाकिस्तान को दिया गया था और इसे सितंबर 2023 में कराया जाना था लेकिन एसीसी के चेयरमैन शाह ने पिछले साल अक्टूबर में घोषणा की कि भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा।

acc meeting in bahrain

बहरीन में हुई एसीसी की बैठक

यह दीगर है कि संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थल - दुबई, अबुधाबी और शारजाह - टूर्नामेंट की मेजबानी के प्रबल दावेदार हैं लेकिन कुछ समय के लिये फैसला टाल दिया गया है। एसीसी सदस्य देशों के सभी प्रमुखों ने आपात बैठक में हिस्सा लिया जो पीसीबी चेयरमैन सेठी के कहने पर बुलायी गयी थी क्योंकि एसीसी ने महाद्वीपीय संस्था का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है जिसमें पाकिस्तान को मेजबान का नाम नहीं दिया गया।

End of Feed