India vs Bangladesh 2nd Test: WTC में स्थिति सुधारने उतरेगा भारत, जानिए क्या करना होगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 21, 2022, 08:31 PM IST

India vs Bangladesh 2nd Test, WTC: भारतीय क्रिकेट टीम जब गुरुवार को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो उसकी नजरें एक बड़ी जीत दर्ज करने पर होगी, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को अगर अपनी स्थिति मजबूत करनी है तो उसे जल्द ही कुछ बड़ा करके दिखाना होगा।

पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में अपनी स्थिति सुधारने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा। इस मैच में कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल पर भी सभी की नजरें रहेंगी क्योंकि वह पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं।

VIRAT_DRAVID_AP

राहुल द्रविड़ और विराट कोहली (AP)

डब्ल्यूटीसी तालिका में दो शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए होड़ बढ़ गई है। भारत 55.77 के प्रतिशत अंक (पीसीटी) के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका की गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार के कारण भारत को फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका का पीसीटी 54.55 है जबकि ऑस्ट्रेलिया 76.92 पीसीटी के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

End of Feed