IND vs WI T20 Live Score: हेटमायर के बाद पॉवेल हुए क्लीन बोल्ड, वेस्टइंडीज को लगा तीसरा झटका
हालांकि, यह इतना आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि, वेस्टइंडीज टी20 की सबसे खतरनाक टीम में से एक मानी जाती है। वहीं, वनडे में मिली शिकस्त के चलते वेस्टइंडीज की टीम और खतरनाक हो गई है। वह घायल शेर की तरह पलटवार कर सकती है।
भारत (प्लेइंग इलेवन):- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन):- शाई होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ
IND vs WI T20 Live Score: अक्षर पटेल के ओवर में गिरे दो विकेट
भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिल गई है। हेटमायर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुए। श्रेयस अय्यर के तेज थ्रो के बाद संजू सैमसन ने गिल्लियां बिखरने में कोई गलती नहीं की। हेटमायर ने क्रीज पर पहुचने के लिए स्लाइड किया, लेकिन उनका बल्ला हवा में रह गया। टीवी अंपायर ने आउट दिया। हेटमायर ने पांच रन बनाए। रोवमन पॉवेल क्रीज पर आए और कुछ खास नहीं कर पाए। वह अक्षर पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर आए हैं। छठे ओवर में दो विकेट गिरे।6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 44/3
IND vs WI T20 Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिला दी। कामिल पूरन गेंद को पढ़ नहीं पाए और खेलने गए। गेंद बल्ले से लगकर विकेट में जा टकराई। वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। कामिल 11 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। शिमरन हेडमायर क्रीज पर आए हैं। आते ही चौके से खाता खोला है।IND vs WI T20 Live Score: चार ओवर में बने 36 रन
वेस्टइंडीज की पारी के चार ओवर समाप्त हो गया है। कामिल और शाई होप ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाजों ने चौकों की बारिश कर दी है। भारत को अपनी पहली विकेट की तलाश है।चार ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 36/0
IND vs WI T20 Live Score: वेस्टइंडीज की तेज शुरुआत
वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की है। शाई होप ने मयंक यादव को निशाना बनाया। दूसरे ओवर में चार चौके जड़े। होप 12 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। कामिल पूरन का खाता नहीं खुला है। वेस्टइंडीज ने 2 ओवर के बाद 21 रन बना लिए हैं।IND vs WI T20 Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शाई होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेस, अकील हुसैन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफIND vs WI T20 Live Score: भारत (प्लेइंग इलेवन):
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादवIND vs WI T20 Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। प्लेइंग इलेवन में नमन धीर को जगह मिली है। वह आज अपना टी20 डेब्यू करेंगे।IND vs WI T20 Live Score: गजब की फॉर्म में हैं हेटमायर
CPL 2026 में शिमरॉन हेटमायर बेहतरीन फॉर्म में थे। 12 पारियों में उन्होंने टूर्नामेंट में 197.31 के स्ट्राइक रेट से दूसरे सर्वाधिक 367 रन बनाए थे। CPL के बाद उन्हें रिकवरी के लिए अधिक समय दिया गया था। इसलिए उन्हें ODI दल में शामिल नहीं किया गया था। T20I सीरीज में वह भारत के खिलाफ अपने इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। शिमरन हेटमायर ने इस साल हर 7वीं बॉल पर सिक्स लगाया है। लखनऊ में भारत और वेस्टइंडीज के पहले टी20 मुकाबले में भी छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।IND vs WI T20 Live Score: पिच रिपोर्ट
लखनऊ T20I में पिच नंबर पांच का उपयोग किया जाएगा जो कि सेंटर पिच है। यह एक मिश्रित मिट्टी वाली पिच होगी, जिसमें लाल और काली मिट्टी का मिश्रण होग। IPL 2026 में लखनऊ में जमकर रन बरसे थे और मंगलवार को भी ऐसा ही हो सकता है।IND vs WI T20 Live Score: नमन धीर का टी20 डेब्यू
ODI के बाद नमन धीर अब T20I में भी डेब्यू करेंगे। अर्शदीप सिंह ने उन्हें डेब्यू कैप दी है। यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि 8 सितंबर को ही नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब T20 लीग में अमृतसर सूरमासज के लिए मोहाली किंग्स के खिलाफ 64 गेंदों पर 173 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी।IND vs WI T20 Live Score: मयंक और प्रिंस पर होंगी निगाहें
जब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें T20I सीरीज के पहले मुकाबले के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उतरेंगी, तो नवाबों के इस शहर की नजरें खास तौर पर दो युवा तेज गेंदबाजों पर होंगी। मयंक यादव और प्रिंस यादव। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हुए इन दोनों ने इस मैदान के हर कोने, पिच के हर मिजाज और यहां की हर अहम चीज को करीब से देखा है। अब, नीली जर्सी में खेलते हुए उनका यह 'होम एडवांटेज' वेस्टइंडीज के पावर-हिटर बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है।IND vs WI T20 Live Score: जीत पर होंगी निगाहें
टाइम्स नाउ नवभारत के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। वनडे सीरीज में जीत के बाद भारत की नजरें T20I में भी उसी प्रदर्शन को दोहराने पर होंगी। भारत का T20I दल एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर आ रहा है और एशियन गेम्स के दल में से 12 खिलाड़ी इस सीरीज के लिए चयनित भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में खिलाड़ी थकावट से जूझ रहे होंगे। दूसरी तरफ तीसरे ODI में भारत के खिलाफ मिली जीत से मिले मोमेंटम को वेस्टइंडीज जारी रखना चाहेगा।बीसीसीआई ने सेलेक्टर के लिए मांगा आवेदन, 4 अक्टूबर था अगरकर के कार्यकाल का आखिरी दिन
कप्तान तो तय है, उप-कप्तान के लिए तीन-तीन दावेदार; कौन बनेगा स्मृति मंधाना का डिप्टी?
Ind Vs WI 1st T20 Toss LIVE: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगी टीम इंडिया, नमन धीर ने किया डेब्यू
आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे लियोनेल मेसी, ब्यूनस आयर्स में जुटेंगे लाखों फैंस
नवंबर में IOC के सामने ओलंपिक मेजबानी की दावेदारी का लिटमस टेस्ट, इन 6 देशों से भारत की सीधी टक्कर
© 2026 Times Horizon Private Limited
