IND vs WI 2nd Test Day 3 Highlights: वेस्टइंडीज को मिला फॉलोऑन, जॉन कैंपबेल और शाई होप की शतकीय साझेदारी ने टाली हार

भारत के खिलाफ नई दिल्ली में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए हार को एक दिन के लिए टाल दिया है। जानिए कैसा रहा तीसरे दिन के खेल का हाल?

नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल और शाई होप के अर्धशतकों के साथ दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 138 रन की अटूट साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच को चौथे दिन खींचने में सफल रही। वेस्टइंडीज फालोऑन मिलने के बाद रविवार को तीसरे दिन स्टंप्स तब अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 173 रन बना लिये। टीम को पारी की हार से बचने के लिए अभी और 97 बनाने होंगे। स्टंप्स के समय कैंपबेल 87 और होप 66 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

IND vs WI 2nd Test Day 3 Highlights

जॉन कैंपबेल, शाई होप और शुभमन गिल

मैच में भारत का पलड़ा अब भी काफी भारी है लेकिन कैंपबेल की आत्मविश्वास से भरी पारी से दिन का तीसरा सत्र वेस्टइंडीज के नाम रहा। यह पूरी श्रृंखला का पहला ऐसा सत्र है जो वेस्टइंडीज के नाम रहा। कैंपबेल ने 145 गेंद की पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाये। खासकर कुलदीप यादव के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया। उनकी और होप की साझेदारी से वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से पहले हौसला बढ़ेगा।

End of Feed