IND vs WI: 501 रन , 46 चौके और 33 छक्के; भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे T20 मुकाबले में हुई रनों और बाउंड्री की बारिश

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए जहां, 249 का स्कोर बनाया तो वहीं, वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 252 रन बना दिए। टी20 के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। इस मैच में कई और रिकॉर्ड बने।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 मैच हो और सामने वेस्टइंडीज की टीम तो कोई भी स्कोर छोटा लगने लगाता है। टी20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक कैरेबियाई टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फटाफट क्रिकेट में उनका हाथ क्यों कोई नहीं पकड़ सकता। भारत के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में रिकॉर्ड रनचेज कर बता दिया कि उनका दिन है तो कोई भी स्कोर उनके सामने छोटा हो जाता है।

IND vs WI 2nd T20I

भारत-वेस्टइंडीज के मैच में हुई रनों की बारिश।

शुक्रवार को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में रनों की बारिश हुई। मैच में कुल 501 रन बने और 79 बाउंड्री लगी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बोर्ड पर लगाए तो लगा कि भारत इस मुकाबले को जीत जाएगा। 5 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की टीम दबाव में थी। 58 के स्कोर पर उन्होंने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। लेकिन यहां से वेस्टइंडीज ने तूफानी बल्लेबाजी शुरू की।

End of Feed