IND vs SL: भारत-श्रीलंका मैच लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेयर्स लिस्ट व अन्य जानकारी, जानें यहां

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 11:11 AM IST

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद अब बारी है 50 ओवर प्रारूप यानी वनडे क्रिकेट सीरीज की। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी लौट रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस सीरीज व पहले वनडे से जुड़ी सभी अहम बातें।

मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। वहीं, अब 50 ओवर प्रारूप में कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है और विराट कोहली, केएल राहुल जैसे अन्य सीनियर खिलाड़ियों की भी टीम में वापसी हो रही है। इसी साल वनडे विश्व कप भारत में खेला जाना है, उसकी तैयारी का ये आगाज होगा।

India Sri Lanka 1st ODI: live streaming, date, time, venue, squads

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज की तैयारी में जुटे भारतीय खिलाड़ी (AP)

भारतीय टीम की कमान जहां रोहित शर्मा के हाथों में होगी वहीं उपकप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। ये भी एक बड़ा बदलाव है जिसको लेकर काफी चर्चा हो चुकी है, क्योंकि इससे पहले केएल राहुल उपकप्तान थे। राहुल टीम में तो हैं लेकिन उपकप्तानी उसने छीनकर पांड्या को सौंप दी गई है। टीम के बदलते समीकरण के बीच श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन देखना दिलचस्प रहेगा। आइए जानते हैं पहले वनडे मैच से जुड़ी सभी अहम व खास बातें।

End of Feed