IND vs SL: बारिश ने कारण जल्दी रोका गया तीसरे दिन का खेल, श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा

IND vs SL: बारिश की बाधा के बीच तीसरे दिन का खेल जल्दी रोक देना पड़ा। श्रीलंका ने खेल रोके जान तक 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं और वह अब भी भारत के स्कोर से 238 रन पीछे है। फॉलोऑन से बचने के लिए श्रीलंका को अब भी 39 रन बनाने हैं।

IND vs SL: बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी रोक देना पड़ा। 503 रन के जवाब में श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल रोक जाने तक 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं। श्रीलंका फॉलोऑन के करीब खड़ी है और इससे बचने के लिए उसे 39 रन की दरकार है और भारत को दो विकेट चटकाने हैं। पहली पारी की जवाब में श्रीलंका की टीम अब भी 238 रन पीछे है। श्रीलंका के लिए एकमात्र उम्मीद सोनल दिनुशा हैं जो 85 रन बनाकर नाबाद हैं। बारिश की बाधा ने श्रीलंका के लिए ड्रॉ की उम्मीद बढ़ा दी है।

ind vs sl

भारत और श्रीलंका (साभार-X)

इससे पहले तीसरे दिन श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में 122 रन जोड़े। बारिश के कारण देर से शुरू हुए दूसरे सत्र में उसने 86 रन जोड़े और इस बीच तीन विकेट गंवाए। मानव सुथार की सटीक गेंदबाजी से भारत ने लंच के बाद श्रीलंका को तीसरे दिन का शुरुआती झटका दिया। सुथार की गेंद धनंजय डी सिल्वा के बल्ले का किनारा देकर पहली स्लिप में केएल राहुल के सुरक्षित हाथों में चली गई।

End of Feed