एशिया कप का रोमांच अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में मंगलवार को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमों ने सुपर फोर में अपना पहला मुकाबला जीत कर टॉप-2 में बरकरार रखी है। भारतीय टीम 2 अंक के साथ सुपर फोर पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि श्रीलंका की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। अब भारत और श्रीलंका के बीच सुपर मुकाबला खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले का घर बैठे आनंद ले सकते हैं। इस मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां मिलेंगी।
भारत और श्रीलंका मैच का लाइव स्टीमिंग।
कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर का मैच (India vs Sri Lanka Asia Cup Super four Match Date)
कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर का मैच? (India vs Sri Lanka Asia Cup Super four Match Venue)
भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर का यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे होगा भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर का मैच? (India vs Sri Lanka Asia Cup Super four Match Timing)
भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर का मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर का मैच? (India vs Pakistan Asia Cup Super four Match On Tv)
भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर का मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (India vs Sri Lanka Asia Cup Super four Match Live Streaming)
भारत और श्रीलंका के बीच सुपर फोर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
