India vs Sri Lanka Aaj ka match kaun jitega: भारत और श्रीलंका के बीच आज एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले का पहला मैच टाई रहा था, जबकि दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। अब तीसरा मुकाबला टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा, तभी सीरीज को बचाया जा सकता है। श्रीलंका के खिलाफ अभी तक सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला गरजा है। रोहित ने पहले मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खली थी और दूसरे मुकाबले में भी सबसे बड़ी पारी खेली थी। वहीं, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल की बात करें तो इनका बल्ला अभी तक शांत रहा है।
आज का मैच कौन जीतेगा भारत बनाम श्रीलंका। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)
100वीं जीत से बस एक कदम दूर
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में 170 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम को कुल 99 मैचों में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका को 58 मैचों में जीत मिली है। श्रीलंका के खिलाफ आज अगर भारत मुकाबला जीत जाता है तो यह टीम की मेजबान टीम के खिलाफ 100वीं जीत होगी। भारत और श्रीलंका के बीच 11 मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है और दो मुकाबले टाई रहे हैं।भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा
श्रींलका के खिलाफ हमेशा से टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत रहा है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 75% है, जबकि मेजबान श्रीलंका की बात करें तो टीम का जीत प्रतिशत सिर्फ 25% है।
भारत स्कॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)
चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, अकिला धनंजय, एहसान मलिंगा, मोहम्मद शिराज , असिथा फर्नांडो।
