India vs Sri Lanka T20 Series Live Streaming: भारत-श्रीलंका T20 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेयर्स लिस्ट व अन्य जानकारी, जानें यहां

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 5, 2023, 03:58 PM IST

IND vs SL T20 Live Telecast & Streaming Channel in India: भारत और श्रीलंका के बीच साल की पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कहां और कब देखें, मैच कहां होगा, सब कुछ यहां पर जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका का भारत दौरा 2023
  • नए साल में भारत और श्रीलंका खेलेंगे पहली टी20 सीरीज
  • सीरीज का पहला टी20 मैच मंगलवार को खेला जाएगा

IND vs SL T20 Live Telecast & Streaming Channel in India: टीम इंडिया नए साल का आगाज करने के लिए तैयार है। साल की पहली सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम अपने पड़ोसी देश श्रीलंका के खिलाफ खेलने जा रही है। श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आई है और दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के साथ 2023 का आगाज होगा। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच इस सीरीज का पहला टी20 कब और कहां खेला जाएगा, कैसी हैं दोनों देशों की टीमें, कैसी है पिच और मौसम, आपको सभी जानकारियां हम यहां देंगे।

ind_sl_t20

भारत बनाम श्रीलंका टी20 (AP)

टीम इंडिया इस टी20 सीरीज में एक युवा टीम के साथ मैदान पर उतरने जा रही है। इस टीम में देश के कई सीनियर खिलाड़ी नदारद होंगे लेकिन शायद चयनकर्ताओं और बीसीसीआई की यही तैयारी है कि अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक युवा टीम को खड़ा किया जाए, जबकि अन्य प्रारूपों में सीनियर खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरा जाए। इसी को देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ टीम की अगुवाई ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करेंगे और उनके सामने चुनौती होगी कि वो पिछले आईपीएल सीजन में जिस तरह गुजरात टाइटंस को विजयी बनाने में सफल रहे, वही करिश्मा यहां भी दोहराएं।

End of Feed