LIVEIND VS SL: वनडे सीरीज की रोमांचक शुरुआत, टाई हुआ पहला मुकाबला

IND VS SL: वनडे सीरीज की रोमांचक शुरुआत, टाई हुआ पहला मुकाबला
IND VS SL Live Score (IND बनाम SL) India Vs Sri Lanka 1st ODI Match 2024 Highlights: श्रीलंका और भारत के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज की रोमांचक शुरुआत हुई है। दोनों के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला टाई हो गया है। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम को लगातार झटके लग रहे थे लेकिन एक छोर से पथुम निसांका ने पारी को संभाल रखा था। निसांका के आउट होने के बाद दुनिथ वेल्लागे ने अर्धशतक जड़ा और श्रीलंका के स्कोर को 230 तक ले गए। इस स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार हुई थी। हालांकि बाद में टीम ने लगातार विकेट गंवा दिए। अंत में शिवम दुबे टीम को जीत के करीब ले गए लेकिन असलंका ने लगातार दो विकेट लेकर भारत को जीत का स्वाद नहीं चखने दिया और मैच टाई हो गया।
India Vs Sri Lanka 1st ODI Match Dream11 Prediction Today Match in Hindi
भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच की प्लेइंग-11 (IND vs SL 1st ODI Playing-11)
भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग-11: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज।
IND vs SL 1st ODI Match Today Live Cricket Score Streaming Online: Watch Here
भारत बनाम श्रीलंका का पहला वनडे आज के मैच का लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग सोनी नेटवर्क पर देख सकते है
IND Vs SL 1st ODI Match Today Pitch Report in Hindi
IND vs SL 1st ODI Highlights: भारत-श्रीलंका मैच हुआ टाई
भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला मैच बेनतीजा रहा। दोनों ही टीम के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। भारत एक समय जीत के करीब लग रहा था लेकिन अंत में चरिथ असलंका ने आखिरी ओवर में 2 विकेट लेकर मैच जबड़े से छीन लिया।
IND vs SL 1st ODI Live Score: जीत के करीब पहुंची भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम जीत के करीब पहुंच गई है।
IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत का स्कोर 150 पार
भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 150 पार पहुंच गया है। फिलहाल केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज में खड़े रहकर संघर्ष कर रहे हैं। दोनों पर भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रेयस अय्यर आउट
भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
IND vs SL 1st ODI Live Score: विराट कोहली आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को चौथा बड़ा झटका लग गया है। चेज मास्टर विराट कोहली 24 रन बनाकर चलते बने। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने अपना शिकार बनाया है।
IND vs SL 1st ODI Live Score: विराट और अय्यर ने पारी को संभाला
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। टीम का स्कोर 120 के पार पहुंच गया है। विराट 23 रनों पर खेल रहे हैं।
IND vs SL 1st ODI Live Score: रोहित शर्मा आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को एक और झटका लग गया है। दरअसल टीम के कप्तान रोहित शर्मा शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद आउट हो गए हैं। रोहित को दुनिथ वेल्लालेगे ने अपना शिकार बनाया है।
IND vs SL 1st ODI Live Score: शुभमन गिल आउट
भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हो गए हैं। उन्होंने 35 गेंदों पर केवल 16 रन बनाए हैं।
IND vs SL 1st ODI Live Score: रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अपना शानदार खेल जारी रखा है। उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया है और टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं।
IND vs SL 1st ODI Live Score: बाल-बाल बचे रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में आउट होते बच गए। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था। हालांकि रोहित शर्मा ने अंतिम समय पर रिव्यू लेकर खुद को बचा लिया।
IND vs SL 1st ODI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करने आए हैं। रोहित से टीम को काफी उम्मीद है।
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका की पारी समाप्त
श्रीलंका क्रिकेट टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम की तरफ से पथुम निसंका और दुनिथ वेल्लालेगे ने अर्धशतक जड़ा और टीम को आगे ले जाने में खास भूमिका निभाई।
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 200 पार
श्रीलंका क्रिकेट टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। दिमुथ वेल्लालेगे शानदार पारी खेल रहे हैं। वे चाहेंगे की टीम का स्कोर 220 के पार जरूर पहुंचे।
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 200 के करीब
श्रीलंका क्रिकेट टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है। टीम की तरफ से वेल्लालेगे शानदार तरीके से खेल रहे हैं। वे अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं और टीम के स्कोर को धीरे-धीरे 200 के पार पहुंचा रहे हैं।
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका की पारी संभली
श्रीलंका क्रिकेट टीम की पारी पथुम निसांका के विकेट के बाद अब संभल गई है। टीम की तरफ से वेल्लालेगे शानदार पारी खेल रहे हैं। वे धीरे-धीरे करके टीम के स्कोर को आगे की ओर ले जा रहे हैं।
IND vs SL 1st ODI Live Score: पथुम निसांका आउट
श्रीलंका क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लग है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज पथुम निसांका अर्धशतक जड़ने के बाद आउट हो गए हैं। निसांका के जाने से श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ गई है।
IND vs SL 1st ODI Live Score: निसांका ने जड़ा अर्धशतक
IND vs SL 1st ODI Live Score Today in Hindi:श्रीलंका क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज पथुम निसांका ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 68 गेंदों पर ये उपलब्धि हासिल की है। उनकी बदौलत श्रीलंका की टीम का स्कोर अब 100 के करीब पहुंच गया है।
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका के कप्तान आउट
IND vs SL 1st ODI Live Score Today in Hindi:श्रीलंका क्रिकेट टीम को चौथा बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान और शानदार मिडल ऑर्डर बल्लेबाज चरिथ असलंका आउट हो गए हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया है।
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
IND vs SL 1st ODI Live Score Today in Hindi:श्रीलंका क्रिकेट टीम को तीसरा झटका लग गया है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज सदीर समरविक्रमा आउट हो गए हैं। उनके विकेट के साथ ही अब कप्तान चरिथ असलंका क्रीज पर आ गए हैं।
IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका का स्कोर 50 पार
श्रीलंका क्रिकेट टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। फिलहाल पथुम निसांका 30 रनों पर खेल रहे हैं उन्होंने पारी को संभाल लिया है और धीरे-धीरे आगे की ओर ले जा रहे हैं।