IND vs SA Live Streaming: फ्री में कहां देखें भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला

IND vs SA Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है।

IND vs SA Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के पास जहां दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने का मौका है, वहीं साउथ अफ्रीका के पास वापसी का यह आखिरी मौका होगा। अच्छी बात यह है कि तेंबा बावुमा दूसरे वनडे में उपलब्ध रहेंगे। पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 349 रन बनाने के बावजूद जीत के लिए आखिरी ओवर तक का इंतजार करना पड़ा था, ऐसे में जरूर गेंदबाजी डिपार्टमेंट में सुधार करना होगा। कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने तो पहले मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा से टीम को और उम्मीद होगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद टीवी पर लेना चाहते हैं तो इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

ind vs sa live streaming

भारत-साउथ अफ्रीका लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ICC)

कब होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे (IND vs SA 2nd ODI Match Date)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को होगा।

End of Feed