लखनऊ: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां बृहस्पतिवार को खेले जाने वाले पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में बारिश खलल डाल सकती है। मैच से एक दिन पहले बुधवार को लखनऊ में जोरदार बारिश ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मुकाबले वाले दिन यानी छह अक्टूबर को भी लखनऊ में पूरे दिन बारिश की संभावना है। ऐसे में यह वनडे मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है।
IND vs SA 1st ODI: क्या मौसम फिर बन जाएगा विलेन? वही टीम, वही मैदान और बारिश का साया
- Agency by: Agency
- Updated Oct 5, 2022, 05:10 PM IST
India vs South Africa 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होना है। पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। हालांकि, मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
KEY HIGHLIGHTS
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज
- इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा पहला मैच
- शिखर धवन करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई
End of Feed
