India vs South Africa Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। केएल राहुल की कप्तानी में टीम टी20 से अलग होगी और इसमें साई सुदर्शन, रजत पाटीदार जैसे नए चेहरे होंगे। रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज जैसे नाम वनडे सीरीज में नहीं हैं। इन्हें 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे (साभार-TimesNowNavbharat)
टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। रिंकू ने टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा था। टीम में कुछ चेहरे ऐसे हैं जो लंबे वक्त बाद वापसी कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन पर नजर होगी जिन पर अच्छा करने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका टीम की बात करें तो आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उन्होंने भी अपने प्रमुख गेंदबाजों को आराम दिया है। मार्को यान्सेन और जेराल्ड कोएट्जे इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और वह टेस्ट सीरीज में टीम से जुड़ेंगे।
गेंदबाजी में अनुभव की कमी
साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे में टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइनअप में अनुभव की कमी दिख रही है। अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार पर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वनडे सीरीज में रवींद्र जडेजा स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में अक्षर पटेल की जगह तय मानी जा रही है और कुलदीप के स्थान पर युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है।
दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।
