T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान के टॉप 5 मुकाबले, जिसने फैंस की सांसे रोक दी थी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:22 AM IST

India vs Pakistan: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो जाएगा। भारतीय टीम 23 अक्टूबर को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में भारत और पाकिस्‍तान दोनों टीमों की कोशिश रहेगी कि पहले मैच में जीत हासिल कर टूर्नामेंट स्टार्ट करे।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा
  • टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 10 विकेट से हराया था
  • टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 6 मैच हुए हैं। इसमें 5 भारत ने और 1 पाकिस्तान ने जीता है

नई दिल्‍ली: टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत पर सबकी नजरें हैं। ये सिलसिला कई सालों से चला आ रहा है। दोनों देशों के मैचों में हाई वोल्टेज ड्रामा और रोमांच देखने को मिलता है। तो आईए आपको बताते हैं टॉप 5 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों के बारे में, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

बाबर आजम और विराट कोहली

बाबर आजम और विराट कोहली

1. भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप- 2007

हम बात कर रहे हैं 14 सितम्बर 2007 को खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले की। भारत और पाकिस्तान का ये मैच रोमांच से भरा हुआ था। रॉबिन उथप्पा के अर्धशतकीय पारी और कप्तान धोनी के 33 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 141 रन बनाए। इस टोटल को चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया। मिस्बाह-उल-हक ने 35 बॉल में शानदार 53 रन बनाए लेकिन फिर भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाए। दरअसल, इस मैच के आखिरी दो बॉल में पाकिस्तान को जीत के लिए 1 रन चाहिए थे। मिस्बाह ने एक बॉल मिस कर दिया, और आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। 20 ओवर में पाकिस्तान भी 141 रन ही जोड़ पाई।

ऐसे में मैच टाई हो गया। तो विजेता का फैसला बॉल आउट प्रक्रिया के तहत किया गया। दोनों टीमों को 5-5 गेंदबाजों का चुनाव करने को कहा गया। प्रक्रिया ऐसी थी, कि जिस टीम के बॉलर विकेट को ज्यादा बार हिट कर पाए, वो टीम मैच जीत जाएगी। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और रॉबिन उथप्पा ने कमाल कर दिखाया। तीनों गेंदबाजों ने एक-एक कर विकेट को निशाना बना लिया। वहीं, जवाब में पाकिस्तान का एक भी बॉलर विकेट को हिट नहीं कर पाया। ऐसे में धोनी एंड कंपनी ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त जीत दर्ज की।

End of Feed