IND vs PAK Match Timing Today: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

IND vs PAK Match Timing Today, India vs Pakistan ICC Champions Trophy 2025 Match Kitne Baje Shuru Hoga: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मैच का आयोजन किया जाने वाला है। दुबई में खेले जाने वाले मैच को लेकर सभी फैंस उत्साहित हैं।ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मैच की शुरुआत कब होगी।

IND vs PAK Match Timing Today: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच में भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम की टक्कर पाकिस्तान क्रिकेट टीम से होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच को लेकर दुनिया भर में रोमांच की सारी हदें पार हो रही है और फैंस को अब दोनों टीमों के बीच पहली गेंद डलने का इंतजार है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मैच की शुरुआत कब होगी।

IND vs PAK Match Time

भारत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच समय (फोटो- AP)

दुबई में खेले जाने वाले इस रोमांचक मैच से पहले पाकिस्तान की टीम दबाव में हैं। पाकिस्तान को अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और उसने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया है। ऐसे में वे इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान करना चाहेंगे। वहीं पाकिस्तान के लिए ये करो या मरो जैसा मुकाबला है। पाकिस्तान अपने तावीज़ सलामी बल्लेबाज़ फ़खर ज़मान के बिना है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ़ चोटिल हो गए थे। इमाम-उल-हक को उनकी जगह पर रखा गया है। बाबर आज़म ने 90 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली, जिसके बाद पाकिस्तान ने 320 से अधिक रनों का पीछा किया।दबाव पूरी तरह से मोहम्मद रिज़वान और उनकी टीम पर है और यह देखना होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान दबाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

End of Feed