India vs Pakistan Highlights Asia cup 2025 Hindi: एशिया कप में सफल रहा 'ऑपरेशन सूर्या', पाकिस्तान को हराकर भारत ने बनाई सुपर-4 में जगह
Bharat Banaam Pakistan Asia Cup 2025 Highlights in Hindi| |इंडिया क्रिकेट नेशनल टीम बनाम पाकिस्तान क्रिकेट नेशनल टीम के मैच का स्कोरकार्ड: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में अपना दबदबा जारी रखा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मैच जो कि पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया उसमें दमदार तरीके से जीत दर्ज कर ली है।
India vs Pakistan Highlights Asia cup 2025 Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में अपना दबदबा जारी रखा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मैच जो कि पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया उसमें दमदार तरीके से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही वे अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गए हैं। मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने केवल 127 रन ही बना सकी और इसके जवाब में भारतीय टीम ने केवल 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। स्पिनर अक्षर ने चार ओवर में 18 रन देकर दो, कुलदीप ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन और वरूण ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया । पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इस तिकड़ी के सामने टिक नहीं सका और टीम नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी।जवाब में भारत ने 15 . 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया । सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर जीत दिलाई और सीधे डगआउट में चले गए।
अभिषेक की दमदार पारी
अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में 31 रन बनाये और पाकिस्तान के सबसे बड़े गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जमकर धुनाई की । अफरीदी ने दो ओवर में 23 रन दे डाले और उन्हें विकेट भी नहीं मिली । अपना 35वां जन्मदिन मना रहे सूर्यकुमार ने 37 गेंद में नाबाद 47 रन बनाये ।अभिषेक ने आक्रामक शुरूआत करके पाकिस्तान की वापसी की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया । शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए और अभिषेक भी चौथे ओवर में लौट गए लेकिन सूर्यकुमार और तिलक वर्मा (31 गेंद में 31 रन) ने तीसरे विकेट के लिये 56 रन जोड़े ।
भारत की दमदार गेंदबाजी
भारत ने गेंदबाजी के दौरान ही एक बार फिर दिखा दिया कि दोनों टीमों के प्रदर्शन में जमीन आसमान का अंतर है।अक्षर, कुलदीप और वरूण ने मिलकर 40 डॉट गेंदें डाली और जसप्रीत बुमराह ने भी 15 डॉट गेंद फेंकी । इसी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर बने दबाव का पता चल जाता है ।शाहीन शाह अफरीदी ने अगर आखिर में 16 गेंद में नाबाद 33 रन नहीं बनाये होते तो पाकिस्तान 125 रन के पार भी नहीं पहुंचता ।सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ भी नहीं मिलाया । भारत ने पहली वैध गेंद से ही दबाव बना दिया और सईम अयूबखाता खोले बिना हार्दिक पंड्या की गेंद पर प्वाइंट में बुमराह को कैच दे बैठे ।बुमराह ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिये । उन्होंने पिछले मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले मोहम्मद हारिस (तीन) को पवेलियन भेजा । वह पूल शॉट खेलने के प्रयास में फाइन लेग में खड़े पंड्या को कैच देकर लौटे ।
साहिबजादा फरहान ने 44 गेंद में 40 रन बनाये और बुमराह को दो छक्के भी जड़े लेकिन भारत के किसी स्पिनर का सामना नहीं कर पाये ।पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले और उनमें तकनीक का भी अभाव नजर आया । फखर जमां (15 गेंद में 17 रन) ने अक्षर के सामने जोखिम उठाने का साहस किया हालांकि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका कैरियर रिकॉर्ड बेहतर रहा है ।
अक्षर के आते ही फखर ने उन्हें खराब शॉट खेला और लांग आन पर तिलक वर्मा को कैच दे दिया ।पाकिस्तानी कप्तान सलमान तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए जो गेंद की लैंग्थ और अतिरिक्त उछाल को भांप ही नहीं पाये । बायें हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद नवाज को कुलदीप की गुगली ने परेशान किया । फरहान को भी कुलदीप ने रवाना किया । इसके साथ ही बहुदेशीय टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का लचर प्रदर्शन जारी रहा । Bharat Banaam Pakistan Asia Cup 2025 Highlights in Hindi| |इंडिया क्रिकेट नेशनल टीम बनाम पाकिस्तान क्रिकेट नेशनल टीम के मैच का स्कोरकार्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs PAK Playing 11 Today Match)
भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (IND vs PAK Head to Head)
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस खास मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK Head to Head) जान लेना जरूरी है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 18 बार टक्कर हुई है। इसमें से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने इसमें से 10 मैच जीते हैं और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम केवल 6 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम इसका दबदबा जारी रखना चाहेगी। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक केवल दो ही बार खेला गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैच खेले गए हैं। इन तीन मुकाबलों में दो बार भारत को जीत मिली है और एक बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टी20 में भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने बढ़त बनाना चाहेगी। फ्री में कहां देखें एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच
भारत बनाम पाकिस्तान आज के मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs PAK T20 Pitch Report)
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप टूर्नामेंट का छठा मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की बात करें तो यहां की एक संतुलित पिच देखने को मिलती है। जिसमें पहली पारी में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, नई गेंद पर बाउंस और मूवमेंट संभव है, जबकि मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनर ज्यादा प्रभावी हो सकते हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 145 रन है। अब तक इस मैदान पर 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं, जिनमें 46 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 47 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs PAK Squads)
भारत:सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान: फखर जमां, हसन नवाज, खुशदिल शाह, साइम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर।
