LIVE

IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक, भारत बड़े स्कोर की तरफ

IND vs PAK Asian Games Final T20 LIVE SCORE, India vs Pakistan Final Match Scorecard (भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स लाइव स्कोर)। भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतने उतरेगी। यहां पढ़ें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के लाइव अपडेट्स।
IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक, भारत बड़े स्कोर की तरफ
IND vs PAK Asian Games Final T20 LIVE SCORE: एशियन गेम्स 2026 में शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान के सामने भारतीय टीम अपना गोल्ड डिफेंड करने उतरी है। यह मुकाबला करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

लगातार बारिश के कारण दोनों टीमों को मैदान पर सीधे सेमीफाइनल मुकाबले में उतरना पड़ा। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल आसानी से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से जबकि भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की थी।

T20I में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला एकतरफा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में आंकड़ा 14-3 से भारत के पक्ष में है, जिसमें पिछले सभी छह मुकाबले भारत ने जीते हैं। शनिवार को पाकिस्तान को इस आंकड़े को 14-4 करने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ेगी। भारतीय दल में उनके प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं और सेमीफाइनल में उन्होंने अनुभवहीन श्रीलंका को मात्र 45 के स्कोर पर समेट दिया।

भारत (प्लेइंग इलेवन):- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन):- साहिबजादा फरहान, माज सदकत, उस्मान खान, सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अरफत मिन्हास, अहमद दनियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम

यहां पढ़ें IND vs PAK Final Match लाइव अपडेट्स-
Oct 3, 2026 | 10:30 AM IST

IND vs PAK Final Live Score: एक ही ओवर में छूटे दो कैच

पांचवें ओवर में दो कैच छूटे। पहले अभिषेक शर्मा का और फिर श्रेयस अय्यर को जीवनदान मिला। पाकिस्तान की खराब फील्डिंग देखने को मिली। अभिषेक 14 गेंद पर 40 रन और श्रेयस 4 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 63/2
Oct 3, 2026 | 10:26 AM IST

IND vs PAK Final Live Score: संजू सैमसन लौटे पवेलियन

भारत को 51 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। संजू सैमसन 2 रन बनाकर आउट हुए। अहमद दनियाल ने शॉर्ट लेंथ की गेंद की। अतिरिक्त उछाल मिला। संजू भांप नहीं पाए और मिड-ऑन की तरफ आसान सा कैच थमा बैठे। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए।
Oct 3, 2026 | 10:19 AM IST

IND vs PAK Final Live Score: अभिषेक का आक्रामण जारी

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद भी अभिषेक का बल्ला नहीं रुका। सैम अयूब के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर संजू ने सिंगल लेकर अभिषेक को स्ट्राइक दिया। इसके बाद अभिषेक ने एक छक्का और दो चौका लगाया। इस ओवर में 15 रन बने। अभिषेक 9 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 43 रन बना लिए हैं।
Oct 3, 2026 | 10:14 AM IST

IND vs PAK Final Live Score: वैभव सूर्यवंशी आउट

पाकिस्तान को तीसरे ओवर में बड़ी सफलता मिली। वैभव सूर्यवंशी स्वीप शॉट खेलने गए और गलती कर बैठे। वह विकेट के पीछे कैच आउट हुए। वह 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत ने 28 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं।
Oct 3, 2026 | 10:12 AM IST

IND vs PAK Final Live Score: वैभव-अभिषेक की हवाई फायर

पहले ओवर में शांत रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने दूसरे ओवर में हवाई फायर शुरू कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने मसूद के ओवर की दूसरी और तीसरे गेंद पर दो लगातार छक्के लगाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाया। आखिरी गेंद पर अभिषेक ने चौका जड़ा। दूसरे ओवर में 24 रन बने।

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 28/0 अभिषेक 11 रन और वैभव 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 3, 2026 | 10:06 AM IST

IND vs PAK Final Live Score: भारत की बल्लेबाजी का आगाज

भारतीय पारी का आगाज हो गया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। सैम अयूब ने पहला ओवर किया। वाइड से भारतीय टीम का खाता खुला। पहले ओवर में कुल चार रन बने। वैभव दो रन और अभिषेक एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
Oct 3, 2026 | 09:33 AM IST

IND vs PAK Final Live Score: भारत ने जीता टॉस

फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ। थोड़ी देर में भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी।
Oct 3, 2026 | 09:12 AM IST

IND vs PAK Final Live Score: दोनों टीमें पहुंची स्टेडियम

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच गई हैं। अच्छी खबर है कि मौसम पूरी तरह से साफ है। फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Oct 3, 2026 | 08:04 AM IST

IND vs PAK T20 Live Score: पाकिस्तान से रहना होगा सावधान

पाकिस्तानी की बल्लेबाजी की बात करें तो साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, हसन नवाज, सईम अयूब जैसे खिलाड़ी से टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। गेंदबाजी में उनके पास अबरार अहमद, सुफियान मोकिम के साथ सइम अयूब और अराफात मिन्हास जैसे नाम है। कुल मिलाकर करोगी के पिच को देखते हुए दोनों टीमों में कांटे की टक्कर की उम्मीद है।
Oct 3, 2026 | 08:03 AM IST

IND vs PAK T20 Live Score: सैमसन मात्र दो बार ही पाकिस्तान के खिलाफ खेला है

पाकिस्तान एकमात्र विपक्षी टीम है जिसके खिलाफ संजू सैमसन का स्ट्राइक रेट 100 से कम का रहा है। हालांकि, सैमसन ने अब तक बस दो बार ही पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की है जो कि उन्होंने उसी एशिया कप में की थी। सैमसन सेमीफाइनल में सात रन ही बना पाए थे, ऐसे में वह फाइनल में एक अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। सैमसन ने उस एशिया कप में मध्य क्रम में बल्लेबाजी की थी और गुरुवार को सेमीफाइनल में उन्होंने तीन नंबर पर बल्लेबाजी की। फाइनल में भी वह इसी क्रम पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
Oct 3, 2026 | 08:01 AM IST

IND vs PAK T20 Live Score: सैमसन और साहिबजादा फरहान पर होगी निगाहें

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान के बल्ले से रनों की काफी जरूरत होगी। उस घटना को घटित हुए अब तक सिर्फ एक ही वर्ष हुआ जब T20 एशिया कप में उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ अकेले मोर्चा खोल दिया था। टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ तीनों मौकों पर हार मिली थी, लेकिन इस दौरान फरहान ने 57, 58 और 40 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी कर रहे फरहान से पाकिस्तान को एक और बड़ी पारी की दरकार होगी।
Oct 3, 2026 | 09:16 AM IST

IND vs PAK T20 Live Score: इंडिया पाकिस्तान लाइव ब्लॉग

आज बहुत ख़ास दिन है और ऐसे दिन इतिहास में बहुत कम या कम से कम चार साल बाद ही आते हैं। एशियाई खेलों में भारत लगातार दूसरा गोल्ड मेडल हासिल करने की कोशिश कर रहा है और उनके सामने हैं पाकिस्तान। जापान में एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। रोमांचक मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। फैंस को पूरे मैच का इतंजार है।